फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुरवा में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को लाठी डंडों से जमकर पीटा। घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बीते दिनों रघुनाथपुरवा में हुए बवाल के बाद पहुंची महिला पुलिस कर्मियों से भी महिलाओं ने अभद्रता की थी। घटना में एक महिला की वर्दी भी फट गई थी। रविवार को एक बार फिर किसी बात को लेकर विवाद उपजा। बताते हैं कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया, जिसमें राजेश कुमार पुत्र संतराम, आशीष कुमार पुत्र अजय, सीताराम पुत्र संतराम व अनुज कुमार पुत्र राजेश के सिर व शरीर में चोटें आईं। जबकि दूसरे पक्ष की एक महिला का घायल होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर अंबर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें