संपूर्णानगर में ओवरलोड गन्ना ट्रक के ऊपर चढ़ तार हटाता हेल्पर।
संपूर्णानगर। चीनी मिल परिक्षेत्र के गन्ना सेंटरों से क्षमता से अधिक गन्ना भरकर निकलने वाले वाहन हादसों को दावत दे रहे हैं।
महंगापुर की तरफ से ओवरलोड गन्ना भरकर निकल रहे एक ट्रक ने बिजली के तारों को तोड़ दिया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने ट्रक रोककर तार टूटने की बात कही। जिसके बाद ट्रक रोककर हेल्पर ने ऊपर चढ़कर तारों को उठाया तब जाकर ट्रक आगे बढ़ सका। ट्रक के खड़े रहने से जाम की स्थिति भी बन गई और उसमें एक स्कूली बस भी फंसी रही। दुकानदारों और राहगीरों ने ओवरलोड गन्ना वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।