सीएओ को ज्ञापन देते राज्य कर्मचारी।
कार्यालय में धरना देकर किया एलान, सीएमओ को सौैंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को एक दिवसीय सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। तबादला नीति का विरोध कर रहे पदाधिकारियों ने मांगों का संज्ञान न लिए जाने पर मंगलवार से दो घंटे कार्य बहिष्कार का निर्णय लेकर सीएमओ का ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष महंत सिंह ने बताया कि प्रांतीय पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए शासन स्तर पर कई बार अनुरोध किया। मगर, जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। इसको लेकर ही स्वास्थ्य कर्मियों ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय में एक दिवसीय धरना देकर मंगलवार से दो घंटे कार्य बहिष्कार का निर्णय लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन सीएमओ का सौंपा।
मंत्री परमानंद ने बताया कि यदि सरकार कर्मचारियों के नीति विरुद्ध स्थानांतरण पटल परिवर्तन को निरस्त नहीं करती है तो सोमवार से 30 जुलाई तक सभी सरकारी अस्पतालों में दो घंटे का कार्य बहिष्कार रहेगा। विजेंद्र सिंह, दीपक मिश्रा, सियाराम त्रिवेदी, सत्येंद्र यादव, संजय वर्मा विनीत अवस्थी, आशीष मिश्रा, शिवम बरनवाल, शैलेश वर्मा आदि सभी संघों के पदाधिकारी मौजूद रहे।