फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राज्य महिला आयोग की सदस्या ने सुनीं शिकायतें

Wed, 07 Jan 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में जनसुनवाई करते हुए महिला अयोग की सदस्य। स्रोत : सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई की। उन्होंने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद, पारिवारिक कलह व अन्य प्रकार के महिला उत्पीड़न से जुड़े 46 मामलों की जनसुनवाई की। पूर्व से विचाराधीन 75 लंबित प्रकरणों पर प्रगति की समीक्षा की। पीड़ित महिलाओं ने खुलकर अपनी बात रखी। सदस्य सुजीता कुमारी ने प्रत्येक प्रकरण को मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। स्पष्ट कहा कि पीड़ित महिलाओं को समयबद्ध न्याय दिलाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. अमितेश द्विवेदी, महिला थानाध्यक्ष, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें