फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अधिवक्ता अवधेश सिंह से मिले करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में बुधवार को हुआ विवाद अब जातीय गोलबंदी का रूप ले रहा है। हालांकि, शनिवार को विरोध-प्रदर्शन और बयानबाजी सामने नहीं आई। करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अवधेश सिंह के आवास पहुंचकर मुलाकात की।
विज्ञापन

किसी भी तरह के शक्ति प्रदर्शन से इन्कार किया। उधर, पार्टी की ओर से अवधेश सिंह, पुष्पा सिंह और अन्य को दिए गए नोटिस का समय भी पूरा हो गया है।
अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चुनाव में नामांकन के दिन जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने लखीमपुर सदर से भाजपा विधायक योगेश वर्मा को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद करीब छह घंटे तक बैंक के बाहर बवाल होता रहा।
विधायक की पिटाई मामले ने तूल पकड़ लिया और शुक्रवार को पटेल सेवा संस्थान के आह्वान पर आयोजित स्वाभिमान रक्षा सम्मेलन में कुर्मी महासभा, ब्राह्मण महासभा आदि कई संगठनों के हजारों लोगों ने सदर विधायक के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन किया था। समर्थकों ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें