फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरसी सेंटर एक सप्ताह में शुरू कराएं : एसएन सिंह

विज्ञापन
मिदनिया गढ़ी में ​निरीक्षण करते हुए उप निदेशक पंचायत एसएन सिंह: स्रोत पंचायत
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वच्छता और विकास कार्यों की स्थिति जानने के लिए बृहस्पतिवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के नोडल व उप निदेशक पंचायत लखनऊ मंडल लखनऊ एसएन सिंह जिले के भ्रमण पर पहुंचे।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों के साथ बैठककर ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। ग्राम पंचायत मिदनिया गढ़ी में ग्राम पंचायत सचिवालय एवं सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
उप निदेशक पंचायत एसएन सिंह सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 योजना तहत चयनित मॉडल ग्रामों के प्रधान, पंचायत सहायक, सफाई कर्मियों एवं विकास खंड प्रेरकों के प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छ भारत मिशन उद्देश्यों एवं मॉडल ग्राम बनाए जाने पर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

विकास भवन में जिले के सभी सहायक विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अब तक हुए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। सभी एडीओ को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर चयनित मॉडल ग्राम पंचायतों में निर्मित आरआरसी सेंटर को क्रियाशील कराएं। निर्देश दिए कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को क्रियाशील कराएं।
विज्ञापन

भ्रमण के समय विशाल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, जितेंद्र प्रताप सिंह, स्टेट कंसल्टेंट सत्य प्रकाश, मंडल को-ऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें