फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पांच से शुरू होगा स्टार वार... सात को मुख्यमंत्री, आठ को आएंगे अमित शाह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खीरी और धौरहरा लोकसभा सीटों पर 10 साल से भाजपा का कब्जा है, लेकिन इस बार मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। इसलिए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा करेंगे।
विज्ञापन

इन दिग्गजों से पहले धौरहरा और सीतापुर सीट पर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे। वह सीतापुर जिले की हरगांव विधानसभा क्षेत्र में पांच मई को रैली को संबोधित करेंगे। हरगांव विधानसभा धौरहरा लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। वहीं बसपा के पक्ष में मायावती और इंडिया गठबंधन के पक्ष में समीकरण साधने सपा मुखिया अखिलेश यादव भी रैलियां करेंगे।
भाजपा लखीमपुर के जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सात मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखीमपुर जनपद की कस्ता विधानसभा क्षेत्र के क्रशर फील्ड में जनसभा करेंगे। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं, बसपा के सूत्रों ने बताया है कि 7 मई को सुप्रीमो मायावती लखीमपुर में आने की चर्चा है। वह जीआईसी मैदान में जनसभा कर सकती हैं। अभी उनका प्रोटोकाल कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मायावती जनसभा से खीरी और धौरहरा दोनों सीटों पर बसपा के पक्ष में माहौल बनाएंगी। इधर सपा मुखिया अखिलेश यादव के भी रैली करने लखीमपुर आने की चर्चा तेज हो गई है। अभी कार्यक्रम नहीं आया है। जबकि 8 मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजकीय इंटर कॉलेज मैदान लखीमपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें