बेसिक शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं गुरुवार को सुबह 10.00 बजे से शुरू होंगी। खेल प्रतियोगिताओं में ब्लाक स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसमें विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, नाटक, एकांकी, समूह गान और खेलों में दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद खो-खो तथा कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 10.00 बजे डीएम किंजल सिंह करेंगी। इस मौके पर सीडीओ नितीश कुमार, बीएसए डा. ओपीराय और जिला विद्यालय निरीक्षक डा.ओपी गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।