तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना साधते एसपी विजय ढुल।
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन में तीन दिवसीय आठवीं अंतर्जनपदीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2021 का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। जिसमें एसपी विजय ढुल ने स्वयं तीरंदाजी कर लक्ष्य पर निशाना साधा। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन के तीन जनपद खीरी, लखनऊ कमीशनरेट एवं जनपद सीतापुर की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान दिनांक 28 से 30 सितंबर तक तीन दिनों में पुरुष व महिला वर्ग में 30 मीटर व 50 मीटर की तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। प्रदर्शन के आधार पर विजेता टीम का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर सीओ सिटी अरविंद कुमार वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक उपस्थित रहे।