लखीमपुर खीरी।आरएसएस के द्वितीय सर संचालक माधव सदाशिव राव गोलवलकर की स्मृति में माधव चिल्ड्रंस एकेडमी में मंगलवार को खेल सप्ताह शुरू हुआ। पहले दिन शतरंज, लूडो एवं कैरम प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन मैच विद्यालय की एमडी रूचि ऋतुराज बाजपेई एवं प्रधानाचार्य साधना अवस्थी ने मां सरस्वती का पूजन कर किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर बच्चों ने सभी को मन मोह लिया। इसके बाद लूडो, कैरम और शतरंज प्रतियोगिता हुई। लूडो में श्रेयांश प्रथम, अंबिका द्वितीय, सात्विक तृतीय रहे। कैरम में तुषार प्रथम, उत्कर्ष द्वितीय, शिवांश तृतीय एवं शतरंज में कुशाग्र प्रथम, अरनव द्वितीय और राज तृतीय विजेता रहे। एमडी रूचि बाजपेई ने कहा कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल बहुत ही आवश्यक हैं। बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए समय समय पर विभिनन प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। खेल सप्ताह प्रभारी मनीष गुप्ता सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।