फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीम भोपाल रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय स्तर की नेशनल ईएमआरएस स्पोर्ट मीट 2019 में हिस्सा लेने के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सौनहा के 56 विद्यार्थियों की टीम को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को अपने आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इससे पहले विद्यार्थियों ने डीएम को बुके और पुष्प देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मध्य प्रदेश के भोपाल में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे 56 दलों की टीम में 24 छात्र और 32 छात्राएं हैं। इनका चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हुआ था। परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता नौ दिसंबर से प्रारंभ होकर 13 दिसंबर 2019 तक चलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, हॉकी, हैंडबॉल आदि खेल में जनपद की टीम अपना बेहतर प्रदर्शन करेगी। नेशनल स्पोर्ट मीट में प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए प्रमुख सचिव समाज कल्याण और परियोजना अधिकारी यूके सिंह भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें