Speed trial between Bankeganj-Mailani today
मैलानी। एनई रेलवे गोरखपुर के इंजीनियर पीसीईई एके शुक्ला आज सोमवार 29 अगस्त को बांकेगंज-मैलानी के बीच इलेक्ट्रिक इंजन से स्पीड ट्रॉयल करेंगे। इसके बाद मैलानी से लखनऊ के बीच जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने की उम्मीद बढ़ जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि वह विशेष सैलून से पूर्वाह्न 11.55 बजे मैलानी पहुंचेंगे। यहां से टॉवर वैगन से संरक्षा निरीक्षण के लिए बांकेगंज रवाना होंगे। संरक्षा निरीक्षण के बाद इलेक्ट्रिक इंजन से चालित स्पेशल ट्रेन से स्पीड ट्रॉयल कर शाम पौने छह बजे मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस में अटैच विशेष सैलून से मुख्यालय गोरखपुर रवाना हो जाएंगे। संवाद