फरधान। लू पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए सीएचसी फरधान में विशेष वार्ड बनाया गया है। इसमें छह बेड की व्यवस्था की गई है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेयी ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने लू पीड़ितों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने के लिए आदेश जारी किए हैं। सीएचसी फरधान में छह बेड का विशेष वार्ड तैयार किया है। इसमें केवल लू प्रभावित मरीजों को भर्ती किया जाएगा। वार्ड में आईबी फ्लूट, पैरासिटामॉल और ओआरएस पाउडर समेत सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। जांच के लिए फीवर हेल्प डेस्क बनाई गई है। अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए ओआरएस घोल के पैकेट देने के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। संवाद