फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सपा कार्यकर्ता की पानी भरे टैंक में गिरने से मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक पवन पांडे
विज्ञापन
बिजुआ। थाना भीरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पल्हनापुर निवासी सपा कार्यकर्ता 27 वर्षीय पवन पांडे की सीतापुर की फैक्टरी में पानी भरे टैंक में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

पल्हनापुर निवासी पवन जिला सीतापुर के रामपुरकलां स्थित बियर फैक्टरी रेडियो खेतान लिमिटेड में सुरक्षा गार्ड के पद पर डेढ़ साल से नौकरी कर रहे थे। पड़ोसी गांव खमरिया में उन्होंने किराये पर कमरा ले रखा था। इसमें उनकी पत्नी और दो बच्चे और वृद्ध मां रहतीं थी। रात करीब साढे़ ग्यारह बजे पवन का शव पानी भरे टैंक में उतराता मिला। फैक्टरी प्रबंधन का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम आठ बजे पवन मोबाइल पर बात करते-करते पानी के टैंक में गिर गए थे, किसी को पता नहीं चला।
नियम के अनुसार हर कर्मचारी को प्रति घंटे मोबाइल से अपनी लोकेशन भेजनी पड़ती है। पवन की लगातार तीन घंटे तक जब लोकेशन नहीं पहुंची तो फोन लगाया गया, जो स्विच ऑफ बता रहा था। इस पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर जब ढूंढने निकले तो शव टैंक में उतराया मिला। सूचना मिलते ही रात में पल्हनापुर से परिवार के लोग, पूर्व सपा विधायक विनय तिवारी समेत अन्य कई सपा नेता सीतापुर पहुंचे।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार देर शाम जब पल्हनापुर गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। शनिवार को करीब 12:00 बजे पवन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पवन के दो पुत्र एक 6 वर्ष दूसरा सात माह का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें