फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा, बसपा और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

सार

इसके बाद बसपा से एमएलसी भीमराव आंबेडकर, कांग्रेस से प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को संभालते हुए योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, जबकि भाजपा से कोई भी नेता पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा। कुछ दिन पहले मोहम्मदी में हुई दुष्कर्म की घटना का जिक्र भी किया। इस दौरान महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा, तृप्ति अवस्थी, सपा जिलाध्यक्ष रामपाल, एमएलसी शशांक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, अशोक कश्यप, अर्पित कुशवाहा, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
परिजनों से मिलते कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतीश अजमानी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा से जूही सिंह, बसपा से एमएलसी भीमराव आंबेडकर, कांग्रेस से प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी पहुंचे
विज्ञापन

जूही सिंह ने मृतका की मां से पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का लगाया आरोप
निघासन। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार से राजनीतिक डेलीगेशन के भी मिलने का सिलसिला जारी रहा। सुबह 11 बजे के करीब सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद बसपा से एमएलसी भीमराव आंबेडकर, कांग्रेस से प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को संभालते हुए योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, जबकि भाजपा से कोई भी नेता पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचा।
बृहस्पतिवार की सुबह पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद सपा नेता जूही सिंह ने पुलिस-प्रशासन से अभियुक्तों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मृतका की मां ने बताया कि जब वह पुलिस थाने में गईं तो वहां पर महिला पुलिस ने मारपीट कर प्रताड़ित किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को पूरी तरह सुरक्षा देने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महिला अपराध रुकने चाहिए। कुछ दिन पहले मोहम्मदी में हुई दुष्कर्म की घटना का जिक्र भी किया। इस दौरान महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रेया वर्मा, तृप्ति अवस्थी, सपा जिलाध्यक्ष रामपाल, एमएलसी शशांक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल, अशोक कश्यप, अर्पित कुशवाहा, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे। अर्पित कुशवाहा ने पीड़िता के पिता को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।
विज्ञापन

कांग्रेस से प्रदेश कोषाध्यक्ष व निघासन से पूर्व विधायक रहे सतीश अजमानी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़िता के पिता और भाई को सांत्वना दी और उनके साथ खड़े रहने की बात कही। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय देने की अपील की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, उपाध्यक्ष तारिक हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, बसपा से एमएलसी भीमराव आंबेडकर ने बताया कि वे बसपा सुप्रीमो मायावती के कहने पर पहुंचे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहायता व साथ में खड़े रहने की बात कही। कहा कि बहन मायावती परिवार के हर सुख-दुख में साथ खड़ी हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर गौतम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंह ने भी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

परिजनों को ढांढ़स बंधातीं जूही सिंह।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें