फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ससुराल आए दामाद की सड़क हादसे में मौत, साला भी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। ससुराल में आयोजित गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने आए दामाद की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलने पर ससुराल पक्ष और मृतक के परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सभा मटेरिया निवासी रमेश गिरि के दामाद नीरज कुमार (28) शनिवार की रात ससुराल में गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बताते हैं कि जरूरी काम से देर रात खमरिया जा रहे थे, तभी खमरिया-ईसानगर रोड पर पेट्रोल टंकी के पास एक चौपहिया वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में नीरज कुमार व उनका साला सूरज गिरि (11) गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में नीरज का इलाज शुरू हो पाता, इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया, जबकि सूरज को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें