गोला गोकर्णनाथ। नगर की मिल डायवर्जन रोड स्थित एक व्यक्ति ने अपनी वृद्ध मां की पिटाई कर उसे कमरे में बंद कर दिया। आरोपी की बहन ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव महाराजनगर निवासी लीना कश्यप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मिल डायवर्जन रोड स्थित रानी चंदेली धर्मशाला के निकट निवासी उसके भाई अंजनी कश्यप ने 70 वर्षीय मां सोमवती कश्यप को लाठी-डंडों से मारा-पीटा और कमरे में बंद कर दिया। सूचना मिलने पर लीना कश्यप ने मां का इलाज कराया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। संवाद