पलियाकलां। लोकनपुरवा गांव निवासी जवाहर पुत्र भगवानदीन ने एसडीएम को शिकायतीपत्र दिया है।
कहा कि उसकी खाद निकालने वाली चेकबुक 20 जून को कहीं गिर गई थी। वह 27 जून को त्रिलोकपुर खाद गोदाम पर खाद लेने गया तो वहां पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि तुम्हारी चेकबुक पर 10 हजार रुपये की खाद ले जाई जा चुकी है।
जब उनसे पूछा कि खाद कौन ले गया, तो जानकारी नहीं दी गई। किसान को खाद नहीं मिल पा रही है। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने जांच कराते हुए कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।