फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमसरन हत्याकांड : पति को बचाने के लिए आखिर तक जूझीं सुनीता

विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां। गांव बढ़बारीमांग निवासी सुनीता पति सोमसरन को बचाने के लिए हमलावरों से काफी देर तक जूझती रहीं, लेकिन पति को बचा नहीं सकीं। विवाद होने पर जब चारों हमलावर सोमसरन को पीटते हुए घर से खींचकर ले जा रहे थे तो सुनीता उनसे भिड़ गईं। उनकी हमलावरों से हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन

हमलावरों की संख्या ज्यादा होने से सुनीता अपनी जान को दांव पर लगाने के बाद भी पति सोमसरन की जिंदगी नहीं बचा सकीं। हमलावर भगवानदीन व उसके साथी सोमसरन को अपनी झोंपड़ी तक खींच ले गए। वहां ईंटों से हमला कर सोमसरन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वे सोमसरन को मरा समझकर भाग गए। यूपी-112 पुलिस के पहुंचने पर सुनीता ने सोमसरन के खून से सने और पिटाई से फटे कपड़े बदलवाए। इसके बाद उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचीं, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुनीता का कहना है कि वह न्याय के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें