फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हमारी चैन की नींद के पीछे सरहद पर मुस्तैद जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी के 59वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। सरहद पर तैनात जवानों की वजह से ही हम देशवासी चैन की नींद सोते हैं। वे हमेशा जान हथेली पर रखकर वतन की हिफाजत करते हैं। यह कहना है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का।
शुक्रवार को एसएसबी का 59वां स्थापना दिवस लखीमपुर के तृतीय वाहिनी कार्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया, जिसमें नित्यानंद राय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि राय ने महानिदेशक एसएसबी रश्मि शुक्ला के साथ परेड की सलामी ली। एसएसबी के शहीदों को नमन करते हुए उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा को लेकर पीएम मोदी काफी गंभीर हैं। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) उनका भरोसा है।

एसएसबी नेपाल और भूटान की 2450 किलोमीटर की सुरक्षा करती है। छत्तीसगढ़ और झारखंड में नक्सलियों और जम्मू कश्मीर में आतंकियों को मारने में कामयाबी हासिल की है। नक्सलवाद समाप्त होने की कगार पर है।

कहा कि एसएसबी महिलाओं की भर्ती करने वाला भी देश का प्रथम बल है, जिसमें इस वक्त 3600 महिलाएं अफसर और जवान स्तर पर तैनात हैं। तस्करी के 7 हजार से ज्यादा मामले पकड़े गए हैं, जबकि 7500 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


महानिदेशक एसएसबी रश्मि शुक्ला ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए पहली बार दिल्ली से बाहर वर्षगांठ परेड आयोजित की गई है। कार्यक्रम के मंच पर अपर महानिदेशक एसएसबी बी राधिका, महानिरीक्षक रत्न संजय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें