फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पराली जलाने वालों से अब तक हुआ 1.02 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में पराली जलाने वालों पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 1.02 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। लगातार हो रही कार्रवाई से किसान चिंतित दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा पांच कंबाइन मशीनों को भी सीज किया गया है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने किसानों से पराली न जलाने के निर्देश जारी किए हैं। कहा कि किसान पराली जलाने के बजाए इसका सही उपयोग करें। पराली जलाने से मानव स्वास्थ्य पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है, वहीं पशुओं के चारे की कमी हो जाती है। किसान पराली को गोशालाओं में निराश्रित पशुओं के चारे के लिए दान कर दें।
उपनिदेशक कृषि अरविंद मोहन मिश्रा ने बताया कि किसानों की ओर से लगातार पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे खेतों की उर्वरा शक्ति नष्ट हो रही है। पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। पराली जलाने वाले जिले के लोगों पर अर्थदंड लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें