फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 11 माह में पकड़ा गया करोड़ों का तस्करी का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों के बाद भी बड़े पैमाने पर तस्करी जोरों से हो रही है। 11 माह में छह करोड़ रुपये के तस्करी के माल और मादक पदार्थ के साथ करीब 550 युवक-युवतियों को नेपाल एपीएफ और पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर हार्डवेयर, कपड़ा, किराना समेत मादक पदार्थों की तस्करी रुक नहीं रही है। कैलाली धनगढ़ी कस्टम के सूचनाधिकारी पवित्र कुमार खड़का ने बताया कि नेपाल एपीएफ और पुलिस ने सावन से ज्येष्ठ माह के भीतर करीब 250 केस दर्ज कर दो करोड़ 20 लाख 80 हजार रुपये का भारत से तस्करी कर लाया गया माल बरामद किया है।
कंचनपुर जिले के एपीएफ एसपी प्रेम रावल ने बताया कि सावन माह से अभी तक करीब तीन करोड़ से अधिक का माल बरामद हुआ है। इनमें 12 महिलाओं समेत 255 लोग मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए है। 14 भारतीय भी शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें