फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आर्यकन्या महाविद्यालय में 29 को बंटेंगे स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आगामी शुक्रवार यानी 29 सितंबर को भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में साल 2022-23 बीए तृतीय वर्ष में उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को स्मार्टफोन बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. वीणा गोपाल मिश्रा ने बताया कि मंगलवार से कागजों के सत्यापन का कार्य कराया जाएगा। इसको लेकर उत्तीर्ण समस्त छात्राएं मूल प्रपत्रों के साथ ही हाईस्कूल की मार्कशीट, बीए तृतीय वर्ष की मार्कशीट, आधार कार्ड, शुल्क रसीद की फोटोकॉपी, महाविद्यालय के परिचय पत्र की प्रति सहित पासपोर्ट साइज की दो फोटो बुधवार तक हर हाल में जमा कर दें। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद यदि कोई छात्रा स्मार्ट फोन के लाभ से वंचित होगी तो वह स्वयं जिम्मेदार होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें