संपूर्णानगर में निकली शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
संपूर्णानगर। श्री बालाजी जन्मोत्सव को लेकर दुर्गा मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, हनुमान जी, राम दरबार आदि झांकियों का भी सजीव मंचन किया गया।
श्री बालाजी जन्मोत्सव को लेकर श्री बालाजी सुंदर मंडल के तत्वावधान में प्राचीन दुर्गा मंदिर से महंत अजय शर्मा व पुजारी राजेश मिश्र ने बाबा की पालकी आगे लगाकर शोभायात्रा की शुरुआत कराई। पालकी के आगे सेवादार पानी का छिड़काव कर झाडू लगाते हुए सड़क को साफ करते चल रहे थे। पीछे राम दराबार, कृष्ण, मातृ शक्ति आदि की झांकियों का सजीव मंचन होता रहा।
जय श्रीराम और श्री बालाजी महाराज के जयकारे के साथ शोभायात्रा दुर्गा मंदिर से शुरू होकर ट्रक यूनियन दफ्तर तक गई। रास्ते में जगह-जगह स्टाल लगाकर हलुआ, चना, समोसा, बूंदी पानी आदि का वितरण किया। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष हरवंश साहनी, मदन गोपाल, मनोज बाजपेई, कमलेश शर्मा, जसपाल सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही।
संपूर्णानगर में निकली शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद