गोला के स्टेडियम पर क्वार्टर फाइनल मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
- फोटो : मृतक उदयराज
गोला गोकर्णनाथ। राजेंद्र गिरि स्टेडियम में खेले जा रहे मंडल स्तरीय फुटबाॅल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में एसके स्पोर्टिंग क्लब टीम विजयी रही।
बृहस्पतिवार को जिला फुटबाॅल संघ द्वारा कराए जा रहे टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच सुमेरनगर क्लब और एसके स्पोर्टिंग क्लब टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें एसके स्पोर्टिंग क्लब टीम 1-2 से विजयी रही। कमेंट्री राजेंद्र निषाद ने की। अरशद काजी, अमन कुमार, नाजिम निर्णायक रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि पालिका सदस्य हर्ष अवस्थी, गोला देहात प्रधान राजेश गिरि एडवोकेट, जिला फुटबॉल संघ सचिव अफसर अली, हाजी अकील अहमद, कफील अहमद, मनोज गिरि, रजत गुप्ता, वारिस, कमाल अहमद, संस्कार शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद