फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक सीट पर छह महिला उम्मीदवार मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर/खीरी टाउन। खीरी नगर पंचायत के वार्ड तीन शेखसराय उत्तरी में सभासद के पद पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव के लिए छह महिला उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकनपत्र दाखिल किया है। सोमवार को जांच में सभी नामांकनपत्र वैध पाए गए। ऐसे में सभी उम्मीदवारों की दावेदारी बरकरार है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में नगर पंचायत चुनाव में खीरी टाउन के वार्ड 14 से शाजिया बानो ने 315 वोट पाकर जीत हासिल की थी। पांच फरवरी 2024 को उनका देहांत हो गया। इसके बाद से महिला सभासद की सीट रिक्त हो गई। सीट को भरने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव कराने की 16 जून को अधिसूचना जारी कर दी थी। नामांकन प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो गई, जो नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन 27 जून तक चलेगी।
आठ जुलाई को मतदान और 10 को मतगणना कराई जानी है। वार्ड तीन में करीब 2,250 वोटर हैं। उपचुनाव के लिए वार्ड की परवीन, फिरदौस, शहनाज बानो, रिजवाना, शाफिकुन और नूरजहां ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। उपचुनाव के रिटर्निंग अफसर आशुतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को नामांकनपत्रों की जांच की गई है। जांच में सभी पत्र सही पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें