बरोठा गांव में लगी आग से जलता घर। संवाद
निघासन। गांव बरोठा में मंगलवार दोपहर बाद अज्ञात कारणों से लगी आग ने हादसे का रूप ले लिया। आग की लपटों में घरेलू सामान, बर्तन, कपड़े, बिस्तर सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के प्रयासों के बावजूद आग बेकाबू होती गई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में अजय कुमार, मुनेश, उमाशंकर, सुधीर, रामप्यारी और दीपक की झोंपड़ियां पूरी तरह जल गईं। राजस्व निरीक्षक देशराज ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि दमकल समय से पहुंचती तो कुछ सामान बचाया जा सकता था। संवाद