फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अतीक-अशरफ की हत्या के बाद जिले में हाई अलर्ट

विज्ञापन
थरवरनगंज जामा मस्जिद पर तैनात पुलिस बल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रयागराज में कुख्यात माफिया सरगना अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या को लेकर पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत शनिवार को पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। पुलिस ने पूरे शहर में पैदल मार्च किया। खास कर मुस्लिम बहुल इलाकों और मस्जिदों के सामने पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

शहर की जामा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, मीनार मस्जिद, नौरंगाबाद, हिदायत नगर, प्यारेपुर, हाथीपुर कोठार समेत सभी मस्जिदों पर पुलिस बल मुस्तैद रहा। मुस्लिम बहुल मोहल्लों हिदायतनगर, प्यारेपुर, नौरंगाबाद, गोटैयाबाग और महराजनगर मोहल्लों में पुलिस ने सघन पेट्रोलिंग की। खीरी कस्बे में विशेष सतर्कता बरती गई। यहां मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और लगातार स्थिति पर नजर बनाए रखी।

बॉर्डर इलाके के गांवों में सक्रिय रही पुलिस
तिकुनिया। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद बॉर्डर इलाके की पुलिस काफी सक्रिय रही। इस दौरान मुस्लिम बाहुल्य गांवों में पुलिस तैनात रही। क्षेत्र में पुलिस की पेट्रोलिंग लगातार जारी रही। वहींं, पसगवां में शांतिभंग की आशंका के चलते सीओ अरविंद वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह, चौकी प्रभारी बरबर ने पुलिस बल के साथ बरवर कस्बे में पैदल मार्च किया। साथ की नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा जंगबहादरगंज, पसगवां, मोहम्मदपुरताजपुर पुलिस गश्त पर रही।
विज्ञापन



पुलिस सुरक्षा में हुई जुमे की नमाज
मैलानी। प्रयागराज में हुए अतीक-अशरफ हत्याकांड को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से यहां जुमे की नमाज पुलिस के साए में हुई। एसओ ने बताया कि नगर की चारों मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी। एसओ के नेतृत्व में पुलिस ने पैदल मार्च निकाला, जोकि थाना से चलकर नगर के मुख्य मार्गों, गलियों, मेन मार्केट से होता हुआ वापस थाने पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें