फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भाइयों के लिए बहनों ने खरीदी सोने-चांदी और हीरे की राखी

विज्ञापन
शहर में राखी की दुकानों  पर रही भीड़़
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर बुधवार को दिनभर बाजार गुलजार रहा। बहनों ने चंदन, स्टोन, रुद्राक्ष एवं कार्टून वाली राखियां खरीदीं, तो वहीं कुछ बहनों ने सोने-चांदी से लेकर हीरे की राखियां भी खरीदीं। एक बहन ने बुधवार को भाई के लिए हीरा जड़ित 90 हजार रुपये की राखी खरीदी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से लेकर देर रात तक बाजार में राखी से लेकर मिठाई और उपहारों की खरीदारी होती रही। ऐसे में राखी, मिठाई, सराफा से लेकर गिफ्ट की दुकानों पर भीड़ लगी रही। राखी विक्रेताओं का कहना है कि दो दिन का त्योहार होने की वजह से इस बार कारोबार अच्छा होने अनुमान है। महिलाओं को ब्रेसलेट, स्टोन एवं स्वास्तिक, कलश आदि वैरायटी वाली राखियां खूब भा रही हैं। हालांकि, पिछले साल की अपेक्षा इस बार राखियों के मूल्य मे 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल जो राखी दस रुपये में थी, उसकी कीमत इस बार 15 रुपये है। दस से लेकर 150 से 200 रुपये तक की राखी मौजूद हैं।


बच्चों को भा रहीं कार्टून वाली राखियां
बाजार में बच्चों के लिए कार्टून से लेकर म्यूजिक वाली और बड़ों के लिए अन्य तमाम प्रकार की वैरायटी वाली राखियां मौजूद हैं। बहनों ने छोटे भाईयों के लिए कार्टून वाली और बड़े भाईयों के लिए मोती, चंदन, रुद्राक्ष व देव प्रतिमाओं वाली राखियां खरीदीं।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर भाइयों ने खरीदे उपहार
बहनों को उपहार देने के लिए गिफ्ट की दुकानों पर भाइयों की आवाजाही देर रात तक जारी रही। भाइयों ने चॉकलेट पैक, ड्राई फ्रूट, मिठाई के अलावा कपड़ों की खरीदारी की। कुछ भाईयों ने बहनों के लिए सोने-चांदी के आभूषण खरीदे।

बहन ने खरीदी 90 हजार की राखी
सराफा कारोबारी कमलेश अवस्थी ने बताया कि त्योहार पर सोने-चांदी से लेकर हीरे जड़ित राखी मौजूद है। बहनों का यह पसंद भी आ रही है। चांदी की राखियां 400 से 17000 रुपये तक की हैं। सोने की राखियों की शुरूआत 40 हजार से है। जबकि 90 हजार से लेकर सवा लाख रुपये तक हीरे वाली राखियां मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि कुछ राखियां का मूल्य फिक्स है, जबकि कुछ का वजन के अनुसार है। बुधवार को एक बहन ने 90 हजार मूल्य की हीरा जड़ित राखी खरीदी।

शहर में राखी की दुकानों  पर रही भीड़़

शहर में राखी की दुकानों  पर रही भीड़़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें