फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कीर्तन दरबार में सिख संगत ने लगाई हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को लेकर तीन दिन से चल रहे अखंड पाठ के भोग के बाद दीवान सजाया गया। बाहर से पहुंचे जत्थे ने संगत को निहाल कर दिया।
विज्ञापन


पंजाब से पहुंचे रागी जत्थे के जसवीर सिंह मान ने गुरु गोविंद सिंह का इतिहास सुनाकर संगत को निहाल किया। खजुरिया से आए संत बाबा सुरजन सिंह ने भी अपने विचार रखे। गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्था के परमजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ कीर्तन किया। इसके अलावा मीरी पीरी एकेडमी तिकोना फार्म, गुरुनानक देव कॉलेज पलिया के बच्चों ने भी कीर्तन से संगत को निहाल किया।
स्त्री सत्संग सभा पलिया और ऑल इंडिया सिख फेडरेशन ने दरबार का लाइव प्रसारण कराया। संचालन स्टेज सेक्रेटरी बलविंदर सिंह गोनी ने किया। इस अवसर पर प्रधान मलकीत सिंह, पूर्व प्रधान बलदेव सिंह, सेवा सिंह, सेक्रेटरी कमलजीत सिंह, खजांची भूपेंद्र सिंह, हरप्रीत सिंह हैप्पी, जसमेल सिंह मांगट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें