फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाल श्रम के विरुद्ध चला हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। श्रम विभाग एवं एम ट्रस्ट के तत्वावधान में बाल श्रम के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान का चलाया गया। प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह ने बाल श्रम के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे, श्रम प्रवर्तन अधिकारी संतोष त्रिपाठी समेत जिला स्तरीय अधिकारियों एवं आमजन ने हस्ताक्षर करके बाल श्रम उन्मूलन का संकल्प लिया। प्रभारी जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कोई दुकानदार या कारखाना स्वामी बाल एवं किशोर श्रमिक का नियोजन न करें।
उन्होंने श्रम विभाग के अफसरों को एक से 30 जून तक चलने वाले अभियान में कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सहायक श्रम आयुक्त डॉ. महेश कुमार पांडे ने बताया कि अभियान चलाया जा रहा है और अभियान अवधि में अब तक 30 किशोर श्रमिक चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें