गोला गोकर्णनाथ। सावन में छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर में भगवान शिव की शृंगार पूजा का रोज रात फेसबुक पर लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। लाइव प्रसारण की अनुमति शिव मंदिर कमेटी से मिल गई है। यहां बता दें कि लाइव प्रसारण की शुरूआत कोराना काल के दौरान हुई थी।
समाजसेवी महेश कुमार पटवारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के समय पड़े सावन में सभी मंदिर बंद थे। उस दौरान शिव मंदिर कमेटी की सहमति पर भगवान शिव की प्रत्येक रात होने वाली शृंगार पूजा का फेसबुक पर लाइव प्रसारण शुरू किया गया था। इस वर्ष भी शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने फेसबुक पर शृंगार पूजा का लाइव प्रसारण चलाने की अनुमति दे दी है। प्रसारण रोजाना रात नौ बजे से फेसबुक पर होगा।