नगर के पौराणिक शिव मंदिर के समीप बने गोकर्ण तीर्थ में कूड़े का ढेर लगाया जा रहा है, जिससे शिवभक्त नाराज हैं।
गोकर्ण तीर्थ की सीढ़ियाें का कई माह से मरम्मत का कार्य चल रहा है। मरम्मत कार्य होने के कारण तीर्थ में पानी नहीं भरा गया है। तीर्थ के दुकानदारों और घाट पर बैठे ब्राह्मणों ने बताया कि सीढ़ियों की सफाई के बाद कूड़े को तीर्थ के कोने में सफाई कर्मियों द्वारा लगा दिया जाता है। तीर्थ में कूड़े का ढेर लगा होने के कारण यहां आने वाले श्रद्धालुओं की श्रद्धा को ठेस पहुंचती है। उन्होंने तीर्थ के अंदर कूड़े का ढेर न लगाने और उसे हटवाने की मांग की है।