गोला गोकर्णनाथ। श्री हरिद्वारी वैश्य समिति ने सजातीय जनगणना अभियान शुरू किया है। जिसके तहत पदाधिकारी सजातीय परिवारों में जाकर ब्योरा जुटा रहे हैं।
नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नगर में हरिद्वारी वैश्य समाज की जनगणना का कार्य व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। समिति अध्यक्ष ने बताया की नगर में हरिद्वारी वैश्य समाज के परिवारों की संख्या बहुतायत है। जिसे जनगणना के माध्यम से वास्तविक संख्या का आंकलन किया जा रहा है।
स्वजातीय अधिक से अधिक संख्या में अपने परिवार का ब्योरा समिति के पदाधिकारियों को उपलब्ध कराएं। जिससे वास्तविक संख्या का पता चल सके। जनगणना कार्य में सुनील कुमार गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, सोहन लाल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सुमित गुप्ता एडवोकेट, सेवक राम गुप्ता, आदित्य गुप्ता आदि शामिल हैं। संवाद