पसगवां में ऊं महाकालेश्वर नाथ मंदिर में मूर्तियों की स्थापना तथा प्राण प्रतिष्ठा के लिए गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शिव बारात गांव के कई मंदिरों में जाने के बाद टेढ़े नाथ मंदिर के लिए रवाना हो गई। बारात में भक्त नृत्य करने के साथ जयकारे लगाते चल रहे थे। पूजन आचार्य दिनेश चंद्र मिश्रा ने संपन्न कराया। शिव बारात में मुख्य यजमान चंद्र प्रकाश गुप्ता उनकी पत्नी राजेश्वरी, पूर्व प्रधान ओमवती गुप्ता, दीपशिखा गुप्ता, अरविंद शुक्ल, सुनील कुमार गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, सुरेश चंद्र वैश्य, रजत, शशि कुमार, सुनीता खरे, रोली, पूजा, जूली, संजीव गुप्ता आदि रहीं । टेढ़े नाथ मंदिर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।