फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने गोली मारकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार की रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाल्हापुर निवासी 48 वर्षीय राजीव कुमार वर्मा ने गोली मारकर जान दे दी।
विज्ञापन

भीरा थाना क्षेत्र के गांव काकर कुईयां के मूल निवासी राजीव कुमार वर्मा लाल्हापुर में कई वर्षों से रह रहे थे। एक सप्ताह से घर पर अकेले थे। उनकी दो बेटियां हैं, जो लखनऊ में पढ़ाई करती हैं। उनकी पत्नी शकुंतला वर्मा बेटियों के पास गई थी। सोमवार की रात करीब 10:00 बजे राजीव कुमार वर्मा ने घर के अंदर ही तमंचे से सिर में गोली मार ली। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर किसी तरह मकान का दरवाजा खोला गया। परिवार वालों और कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। परिजन के आने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पड़ोसी के घर से ले गए थे असलहा
गोला गोकर्णनाथ। मृतक की पुत्री महिमा ने बताया कि घटना की रात उनके पड़ोसी ने फोन करके बताया कि राजीव वर्मा उसके यहां असलहा मांग कर ले गए हैं। इतना सुनते ही मां ने पड़ोसी से तमंचा वापस लेने के लिए कहा भी था। उसके कुछ देर बाद सूचना मिली कि उन्होंने खुद को गोली मार ली है। घटना की सूचना मिलने पर जब तक रिश्तेदार घर पर पहुंचे राजीव कुमार वर्मा की मौत हो चुकी थी। उधर, मामले में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें