फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कॉरिडोर निर्माण में बाधा बनी दुकानें हटाईं

Mon, 23 Mar 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निर्माणाधीन कॉरिडोर में हटाए जा रहे अन्य मंदिर। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शहर के निर्माणाधीन कॉरिडोर स्थल पर व्यवधान बनीं दुकानों को हटवा दिया गया है, जिससे निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के अधिकारियों को निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए। इसके बाद अपराध निरीक्षक संतोष कुमार और एसएसआई देवेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर प्रसाद, लाई-फूला और फूल-बेलपत्र की दुकानें हटवाकर निर्माण स्थल पर लोहे की बैरिकेडिंग कराई। कॉरिडोर में एपीएम पवन श्रीवास्तव, जेई अजय प्रताप सिंह और विवेक वाजपेई की देखरेख में यात्री हाॅलों की तीसरी मंजिल पर छत डालने का कार्य जारी है। इसके साथ ही पौराणिक शिव मंदिर परिसर के अन्य मंदिरों को हटाने का काम भी तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें