महाराजा अग्रसेन कालेज के विजयी पदाधिकारी। संवाद
तिकुनिया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज की कार्यकारिणी के चुनाव में शिवचरण शर्मा अध्यक्ष और आशीष अग्रवाल प्रबंधक चुने गए। रविवार को महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज की कार्यकारिणी के चुनाव हुए। इसमें शिवचरण शर्मा अध्यक्ष आशीष अग्रवाल प्रबंधक आशीष गर्ग सह प्रबंधक, विजय गर्ग कोषाध्यक्ष और केदारनाथ अग्रवाल उपाध्यक्ष चुने गए। सदस्यों में प्रथम सीट पर कैलाश गोयल, द्वितीय सीट पर अरुण अग्रवाल, तृतीय सीट पर प्रदीप गर्ग और चतुर्थ सीट पर बराबर वोट मिलने के कारण हुए टॉस से परसराम महावर ने जीत दर्ज की। पंचम सीट पर राहुल गोयल और सातवीं सीट पर मनीष गोयल ने चुनाव जीता है। इसके अलावा छठवीं सीट पर रोहताश अग्रवाल निर्विरोध घोषित किए जा चुके हैं। संवाद