शिव मंदिर कॉरिडोर की बाउंड्री वाल के लिए तीर्थ के पूर्वी छोर से हटवाई गई दुकानें। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। निर्माणाधीन कॉरिडोर का कार्य जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, उसका संभावित स्वरूप भी समझ में आने लगा है।
सोमवार से आंबेडकर तिराहे से लेकर गोकर्ण तीर्थ के पूर्वी छोर से सटकर बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए तीर्थ के पूर्वी तट पर लगीं अस्थायी दुकानों को हटवा दिया गया। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई विवेक वाजपेई ने बताया, कॉरिडोर एक ही बाउंड्री के अंदर रहेगा।
कॉरिडोर में निर्धारित द्वार से ही श्रद्धालु प्रवेश करेंगे। सावन से पूर्व नाली निर्माण एवं धरातल का समतलीकरण कराकर पक्का कर दिया जाएगा। संवाद