फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: घर और खेत निगल रही शारदा नदी, अहिराना का वजूद खतरे में

विज्ञापन
फूलबेहड़ के अहिराना मँझरी गाँव मे खेत और घरो का कटान  करती शारदा
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। सदर तहसील के अहिराना मंजरी गांव में शारदा नदी का कहर जारी है। यहां के लोग दोहरी मार झेलने को मजबूर है। नदी ग्रामीणों से घर और खेत, दोनों छीन रही है। बरसात में सिर छुपाने की जगह नही है। फ़सल समेत खेत कटने से अन्न के भी लाले पड़ रहे है। 12 दिनों में नदी सैकड़ो बीघा जमीन और आठ घर लील चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात सुरसतिया देवी का आवास भी नदी निगल गई। गांव का एक छोर निघासन तहसील से भी जुड़ा है। लहलहाती फसलें भी नही बच पा रही। कई बगीचे नदी के जद में आ गए। पिछले 15 दिनों में शारदा नदी करीब 50 एकड़ परवल, करेला, साठा धान और गन्ना की फसल निगल चुकी है। अहिराना गांव उजड़ने की कगार पर पहुंच चुका है। जिनके घर बचे हैं, वो अपना घर तोड़ कर पलायन को मजबूर है।
गांव निवासी बेचू, गोवर्धन, सुभाष, रामप्रवेश, जोखू, रामनारायण, लक्षीराम, सीताराम्, पतिराम, श्यामनारायण, रामबचन, रामप्रसाद, मुसाफिऱ, रामआशीष, रामसेवक, रामधनी, अनुरुद्ध सहित कई किसानों की धान और गन्ना की फसल जमीन समेत नदी में समा गई है। ये किसान पहले ही अपना घर गवां चुके हैं। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि लेखपाल ने सिर्फ मौका मुआयना किया है। रत्ती भर की मदद नहीं मिली है।

फूलबेहड़ के अहिराना मँझरी गाँव मे खेत और घरो का कटान  करती शारदा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें