दौलतापुर में कटान करती शारदा नदी।
बिजुआ। बिजुआ क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर के मजरा दौलतापुर में शारदा नदी ने कटान शुरू कर दिया है। कई लोगों की गन्ने की फसल सहित खेत नदी में समा गए हैं।
ग्राम प्रधान महेश सिंह ने बताया कि हर साल इस ग्राम पंचायत के लोगों को कटान की त्रासदी झेलनी पड़ती है। पिछले साल दौलतापुर के कई लोगों के घर भी शारदा नदी में समा गए थे और लोग बेघर हो गए थे। अब तक रामसरन यादव की पांच एकड़, किशोर सिंह की सात बीघा, जगदीश सिंह की डेढ़ एकड़, रिंकू सिंह की चार बीघा, रामनरेश यादव की 10 बीघा, नेपाल सिंह की दो एकड़, राजेंद्र यादव की नौ बीघा जमीन शारदा में समा गई। इस जमीन पर गन्ने की फसल खड़ी थी। प्रशासन द्वारा कटान रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। संवाद