फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किसानों की कई एकड़ फसल बारिश में डूबी

Wed, 02 Jul 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं क्षेत्र में बारिश से खराब हुई धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। दो दिनों में हुई भारी बारिश के चलते किसानों को बारिश ने बर्बाद करने का काम किया है। कई एकड़ धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन


दो दिनों से लगातार होने वाली बारिश से न्याय पंचायत त्रिलोकपुर के वनघुसरी, मलंगा, शंकरपुरवा, लोकनपुरवा आदि गांवों के लोगों के खेतों में पानी भर गया है। इधर-उधर से किसी तरह से उन्होंने धान की फसल लगाई थी लेकिन बारिश से उनकी फसलें डूब गईं हैं। किसानों का कहना है कि पानी इतना भर गया है कि फसल की जगह केवल खेत तालाब नजर आ रहे हैं। रामबहादुर ढोड़े, गेंदनलाल, रामप्रसाद व भोला आदि किसानों की फसल डूबकर बर्बाद हो गई है। किसानों ने फसल क्षति का मुआवजा दिलाने की भी मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें