फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मध्यम वर्ग के सात लाख परिवारों को किफायती घर की जगी उम्मीद

विज्ञापन
एलसीडी पर बजट देखते शहरवासी-संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। केंद्र की मोदी सरकार 2.0 का बृहस्पतिवार को आखिरी बजट पेश किया गया। बजट में इस बार मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई। घोषणा के अनुसार, मध्यमवर्ग के लोगों को घर बनाने में सरकार मदद करेगी। इससे जिले के सात लाख परिवारों को फायदा होगा। उधर, गरीब तबके के लिए पीएम आवास योजना बढ़ाने का भी एलान किया है। इससे जिले के 2300 और पात्र लाभार्थियों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मध्यमवर्गीय लोगों के लिए जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आवास योजना लाने की घोषणा की तो जिले के करीब सात लाख परिवारों की आंखें चमक उठीं। करीब 50 लाख की आबादी वाले जनपद खीरी में इन सात लाख परिवार के दायरे में आने वाले 28 लाख लोगों को घर की उम्मीद जगी हैं। डीएसओ अंजनी सिंह ने बताया कि जिले में कुल सात लाख परिवारों के पात्र गृहस्थी राशन कार्ड बने हैं, जो कि मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
उन्होंने बताया कि आबादी के लिहाज से सात लाख परिवारों में लोगों संख्या करीब 28 लाख हो जाती है। ऐसे में वित्त मंत्री के मध्यम वर्गीय परिवार को भी सरकारी योजना के दायरे में लाने के एलान से जिले के 28 लाख लोगों की आंखों में चमक है। उधर, गरीब तबके के लिए भी पीएम आवास का लक्ष्य बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


2300 लाभार्थियों को मिलेंगे पीएम आवास
इस साल 5022 लोगों को मिले आवास
लखीमपुर खीरी। मध्यम वर्ग के लोगों के बाद वित्तमंत्री ने गरीब तबके के लोगों के लिए पीएम आवास योजना का लक्ष्य भी बढ़ाया है। वित्त मंत्री ने पीएम आवास योजना के तहत अगले पांच सालों में दो करोड़ घर बनाने का एलान किया है, जिससे जिले के पात्र और प्रतीक्षा सूची में 2300 लाभार्थियों के नाम और बढ़ जाएंगे। परियोजना निदेशक एसएन चौरसिया ने बताया कि पूरे देश को दो करोड़ और पीएम आवास के लाभ से जिले के खाते में करीब 2300 पीएम आवास बढ़ जाएंगे, क्योंकि 2300 पात्र लाभार्थियों को आवास देना शेष रह गया है। अब उनको भी आवास मिल सकेगा। इस साल 5022 पीएम आवास का लक्ष्य था, जिसमें से 65 प्रतिशत यानि 3228 पीएम आवास बन चुके हैं। जबकि अन्य पर काम चल रहा है। पीएम आवास योजना में अब तक 1.60 लाभार्थियों को लाभ मिल चुका है।

नैनो यूरिया पर अभी काफी काम की जरुरत
लखीमपुर खीरी। वित्त मंत्री के कृषि क्षेत्र में तकनीक को बढ़ावा देने का एलान किया है, लेकिन जिले में अभी काफी काम और जागरूकता की जरूरत है। जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि जिले में छह लाख पंजीकृत किसान हैं। पांच लाख से ज्यादा किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। इस साल 70 हजार यूनिट नैनो यूरिया का इस्तेमाल हुआ है। नैनो यूरिया का छिड़काव किसानों के लिए काफी लाभप्रद है। संवाद

अब समूह की 15 हजार से ज्यादा महिलाएं होंगी लखपति
जिले में स्वयं सहायता समूह के जरिये महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त बनाया जा रहा है। वित्त मंत्री ने समूहों से जुड़ी नौ करोड़ महिलाओं में से तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य तय किया है। वित्त मंत्री के एलान से जिले के 20 हजार स्वयं सहायता समूहों में से 15 हजार से ज्यादा महिलाओं को लखपति दीदी योजना का लाभ दिया जा सकेगा। डीसी एनआरएलएम राजेंद्र कुमार श्रीवास ने बताया कि करीब सवा दो लाख महिलाएं समूह से जुड़ी हैं। इनमें 11,500 महिलाएं लखपति दीदी योजना में चयनित हैं। इनकी संख्या बढ़ाने के एलान से करीब 15 हजार से ज्यादा महिलाओं को लखपति दीदी योजना में शामिल किया जाएगा। इनकी आय लाख रुपये सालाना बढ़ाने पर काम होगा। ये लखपति दीदियां समूह की अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें