फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया के टांडा में आग से सात घर जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
एक घंटे देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड 14एलकेएच 26
विज्ञापन

तिकुनिया। टांडा गांव में लगी आग से रविवार को सात घर जल गए। घर से सामान निकालने में एक महिला भी झुलस गई।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह करीब 11 बजे टांडा गांव के लोग पेड़ों के नीचे बैठकर आराम कर रहे थे। इसी समय गांव के मुसाफिर के घर से धुआं उठता दिखाई दिया। ग्रामीण कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने गांव के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

आग से मोहनलाल, नरेश, सुरेश, शारदा बेवा पत्नी मुसाफिर, राजेश व श्यामसुंदर के घर में रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों के अनुसार नरेश की पत्नी रीना देवी घर से सामान निकालते समय झुलस गई। रीना देवी के घर में रखी 25 हजार रुपये नकदी भी जलकर राख हो गई। विश्व हिंदू परिषद ने ग्रामीणों के भोजन की व्यवस्था कराई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें