फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: काम में लापरवाही पर सात कर्मचारियों की नौकरी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नगर में साफ सफाई और ट्यूबवेल ऑपरेटर के काम में लगे सात कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर कार्यमुक्त कर दिया गया है। कई बार ईओ संजय कुमार के निरीक्षण के दौरान कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले थे।
विज्ञापन

ईओ संजय कुमार ने बताया कि चेतावनी के बाद भी कार्य में लापरवाही बरतने को लेकर सात कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। जिसमें दो ट्यूबवेल ऑपरेटर कुलदीप शुक्ला और श्याम सिंह हैं। सफाई कर्मचारियों में गुड्डू, राज, डाली, महेश व रिक्की को हटाया गया है। बताया कि निरीक्षण के बाद लापरवाही दिखने के बाद भी कई बार सुधार करने के निर्देश जारी किये गए थे लेकिन कर्मचारी नहीं सुधरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें