फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: अस्पताल के बाहर बुजुर्ग महिला का शव फेंकने वाले दो एंबुलेंस कर्मियों की सेवा समाप्त

Fri, 29 Dec 2023 02:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

एंबुलेंस कर्मी अज्ञात 60 वर्षीय महिला का शव सीएचसी फरधान के गेट पर डालकर भाग गए थे। मामले की जांच में दोनों कर्मचारी दोषी पाए गए। इस पर उनकी सेवा समाप्त कर दी गई। 
विज्ञापन
फरधान सीएचसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के फरधान में सीएचसी गेट के बाहर महिला के शव मिलने के मामले में एंबुलेंस कर्मियों की ही लापरवाही सामने आई है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि गोला सीएचसी से महिला को एंबुलेंस के जरिये जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। संवेदनहीन एंबुलेंस कर्मियों ने महिला का शव रास्ते में पड़ने वाली फरधान सीएचसी के गेट पर छोड़ दिया और फरार हो गए। एंबुलेंस सेवा के प्रोजेक्ट मैनेजर शिवेंद्र ने बताया कि टेक्नीशियन ओम प्रकाश और पायलट विमल की सेवा समाप्त कर दी गई है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह सीएचसी गेट के पास सड़क के किनारे 60 वर्षीय महिला का मिला था। अज्ञात शव होने की वजह से पुलिस ने पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए भेज दिया था। इधर, शव फेंकने का एक सीसीटीवी का फुटेज पुलिस के हाथ लगा जिसकी तफ्तीश में पता चला कि मृतक 60 वर्ष की महिला का नाम राजिया था, जो गोला तीर्थ पर रहती थी। महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।

पुजारी ने कराया था भर्ती 
तबीयत खराब होने पर मंदिर के पुजारी शिवानंद ने उसे सीएचसी गोला में भर्ती कराया था। हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल ओयल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस कर्मी उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। ऐसे में कर्मचारियों ने उसे फरधान सीएचसी गेट पर ही उतार दिया और बिना किसी को सूचना दिए भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों एंबुलेंस कर्मियों पर होगी कार्रवाई
एसओ ब्रजेश कुमार मौर्य ने बताया कि यूपी 32 बीजी 9609 नंबर की एबुलेंस के चालक विशाल पुत्र इंग्लेश कुमार निवासी निबीची थाना बंडा जिला शाहजहांपुर, एमटी ओमप्रकाश पुत्र राम आधार निवासी मोहतमपुरवा मुद्दापुर थाना रामगांव जिला बहराइच और सीएचसी गोला के गार्ड सुनील श्रीवास्तव पुत्र विनोद श्रीवास्तव निवासी अर्जुन नगर थाना गोला की लापरवाही सामने आई है। तीनों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें