फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सम्मान पाकर खुश हुए वरिष्ठ और शतायु मतदाता

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर  वृद्धजनों को  सम्मानित करते नोडल अधिकारी आयुक्त  मिनिष्ती एस और 
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रविवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के मौके पर कलक्ट्रेट में वरिष्ठ और शतायु मतदाताओं को सम्मानित किया गया। नोडल अधिकारी व डीएम से सम्मान पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखी गई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी व आयुक्त वाणिज्यकर मिनिष्ती एस ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। वरिष्ठ मतदाताओं के बहुमूल्य अनुभवों से अन्य मतदाता विशेषकर युवा जागरूक एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेेरित होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि वृद्धजनों के मतदान को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए आयोग प्रयासरत है।
100 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके जनपद के 753 मतदाता में जो कार्यक्रम में नहीं आ सके, उन्हें उनके घर पर ही तहसीलों के अधिकारियों द्वारा स्वयं जाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें