फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भीषण गर्मी को देख जिला अस्पताल में बनाया हीट स्ट्रोक का वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गर्मी में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। इसके लिए जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक वार्ड बनाया गया है। फिलहाल चार बेड का वार्ड बनाया गया। जरूरत पड़ने पर बेड की संख्या बढ़ा दी जाएगी। हीट स्ट्रोक वार्ड में गर्मी से राहत देने के लिए एसी, कूलर सहित ठंडे पानी की व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों पर हीट स्ट्रोक वार्ड के इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि लोगों का हीट स्ट्रोक से बचाव किया जा सके। सरकार ने शिशुओं, छोटे बच्चों, बाहर काम करने वाले लोगों, गर्भवती महिलाओं, मानसिक रोगियों, हृदय या उच्च रक्तचाप रोगियों को जोखिम वर्ग में रखा है।
इस वर्ग को लू में विशेष तौर पर सतर्क रहने के लिए कहा गया है। हीट स्ट्रोक से लोगों में भटकाव, भ्रम, चिड़चिड़ापन, बहुत तेज सिरदर्द, बेहोशी, मांसपेशियों में ऐंठन और तेज धड़कन की समस्या का खतरा रहता है।
विज्ञापन


अस्वस्थ महसूस करने पर हो जाएं सावधान
सीएमएस डॉ. आरके कोली ने बताया कि गर्मी में अगर आप अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। तत्काल किसी ठंडी जगह पर जाएं और तरल पदार्थ पिएं। मांसपेशियों में ऐंठन एक घंटे से अधिक समय तक बनी रहती है तो डॉक्टर को जरूर दिखाए। बच्चों का बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
-
शासन के निर्देश पर जिला अस्पताल में हीट स्ट्रोक वार्ड बनाया गया। अभी यह चार बेड का है। आगे बेडों की संख्या बढ़ा दी जागएी। हीट स्ट्रोक वार्ड के आसपास ठंडे पानी की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

-डॉ. आरके कोली, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें