सिकंदराबाद। शनिवार की देर शाम भूपतिपुर में हुई दो पक्षों में मारपीट की घटना में पुलिस ने घायल की एफआईआर दर्ज करने के बजाय दूसरे पक्ष की तहरीर पर घायल व अन्य पर मुुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार की देर शाम तक घायल के परिजन थाने में बैठे रहे लेकिन पुलिस ने एक न सुनी।
भूपतिपुर में एक पक्ष का अवधेश पशुओं की नाद में चारा डाल रहा था, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। घटना के दौरान अवधेश बेहोश होकर गिर गया। कई अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना के बाद घायल अवधेश को लेकर परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने पहले इलाज कराने की बात कहते हुए सभी को वापस भेज दिया।
जब दूसरा पक्ष थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने घायल अवधेश को भी नामजद किया है। रविवार को घायल अवधेश पक्ष के शिवम ने तहरीर दी तो पुलिस ने अवधेश, शिवम और दो महिलाओं को मेडिकल के लिए भेजा है। शिवम ने बताया कि तहरीर दी है लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
संजय चतुर्वेदी
संजय चतुर्वेदी
संजय चतुर्वेदी