महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ पुलिस ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले मे दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह पिछले एक माह से फरार चल रहा था।
फूलबेहड़ क्षेत्र की एक किशोरी को गांव का ही युवक अपने एक सहयोगी के साथ अपहरण कर ले गया था। पुलिस के मुताबिक, असलहे के बल पर एक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और दूसरा उसकी निगरानी करता रहा। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान ने बताया कि किशोरी से अपहरण और दुष्कर्म मामले मे फरार चल रहे बेड़हासुतिया गांव निवासी रवि को मिलपुरवा-सुतिया मार्ग से गिरफ्तार कर चालान जेल भेज दिया गया है। संवाद